Loading...

ठंड बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की भीड़, ऐसे रखे सेहत का ध्‍यान..

SAPNA THAKUR • 6 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

ठंड बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ रही है। शिमला के रिपन अस्पताल में पहले की तुलना में इस समय ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और पेट दर्द से पीड़ित हैं। चिकित्सक लोगों को ठंड से बचने की सलाह के साथ दवाएं दे रहे हैं। जिले में बढ़ रही ठंड के चलते लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं।

रिपन एमएस डॉक्टर लोकेंद्र शर्मा का कहना है कि इस मौसम में सर्दी, जुकाम, सिर दर्द, गले में खराश, खांसी, पेट दर्द व कफ का अधिक बनना आम है। इन बीमारियों से बचने के लिए गर्म पानी का सेवन और गर्म पानी का भाप लेना चाहिए। गले में खराश होने पर गर्म पानी से गरारा करना चाहिए। गर्म कपड़े पहनने चाहिए और धूप में रहना चाहिए।

बता दें कि मौसम के अनुसार मनुष्य को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। बढ़ती ठंड स्वास्थ्य को नुक्सान पहुंचा सकती है, क्योंकि तमाम बीमारियां ठंड में प्रभाव दिखाना शुरू कर देती हैं। इसका मुख्य कारण तापमान कम और हवा में नमी का होना है। इसमें मरीज को सिरदर्द, थकान, बुखार होने के साथ ही नाक में स्राव होता है।

गले में खसरा तो सर्दियों में आम बात है जो महज वायरस से होने वाली बीमारी है। उधर, रिपन अस्पताल में रोजाना 25 से 30 लोग सर्दी-जुखाम के आ रहे हैं।