Loading...

ठंड में सैलानियों की मौज-मस्ती, अब बर्फ का इंतजार…

PRIYANKA THAKUR • 10 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमपात की आस में बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानियों का शिमला पहुंचना लगातार जारी हैं। मौसम विभाग की ओर से बर्फबारी को लेकर जारी पूर्वानुमान के बाद सैलानियों की आवाजाही यहाँ लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

रिज पर सैलानियों ने फोटोग्राफी और घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। दिनभर आसमान में कभी धुप तो बादल छाए रहे और सैलानी फाहे गिरने का इंतजार करते रहे। हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं।

सोमवार की बात करे तो शहर के होटलों में 60 फीसदी तक कमरे बुक रहे। उधर, शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि मौसम विभाग ने भी बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते सैलानी बड़ी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं।