ठलोग में दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
पटाखे की चिंगारी से पंचायत घर के बरामदे में लगी आग, स्थानीय लोगों ने पाया काबू
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में उपमंडल चौपाल के तहत ठलोग में एक अग्निकांड पेश आया है। यहां एक दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संतोष सिंगटा, केदार सिंह व गोवर्धन सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह के दो मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।
देखते ही देहते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा मकान जलकर राख हो गया। बर्फबारी होने से चौपाल-शिमला मार्ग बंद था, जिस कारण रात तक पुलिस और अग्निशमन वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाए।
हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसएचओ चौपाल शिव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।