डंगोह राजकीय उच्च विद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने नैहरियां आईटीआई का एक दिवसीय प्री-वोकेशनल टूर किया। इस दौरान छात्रों ने व्यावसायिक प्रशिक्षण, आधुनिक मशीनों और कौशल आधारित शिक्षा की जानकारी प्राप्त की।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
आईटीआई नैहरियां में प्री-वोकेशनल टूर
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उपमंडल धनारी के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय डंगोह के छात्र-छात्राओं ने नैहरियां स्थित सरकारी आईटीआई में एक दिवसीय “प्री-वोकेशनल टूर” किया। विद्यालय की छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के लगभग 50 विद्यार्थियों ने संस्थान की कार्यप्रणाली तथा यहां संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
विद्यालयीन शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के बीच सेतु
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के गणित अनुदेशक सुनील दत्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक यात्राएं छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होती हैं। इससे उनकी जिज्ञासा बढ़ती है और वे अपने भविष्य व करियर को लेकर अधिक स्पष्ट सोच विकसित कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि प्री-वोकेशनल टूर विद्यालयीन शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करती है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान में समय-समय पर मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा कैंपस साक्षात्कार आयोजित कर अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट सुनिश्चित की जाती है।
कौशल विकास को बढ़ावा देने के प्रयास
आईटीआई के समूह अनुदेशक राकेश कुमार ने बताया कि प्री-वोकेशनल टूर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक जीवन से जुड़ी जानकारी मिलती है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही हैं ताकि विद्यार्थियों में प्रारंभिक स्तर से ही व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रुचि विकसित हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।
कार्यशालाओं में मशीनों की जानकारी
संस्थान के अनुदेशक विवेक कुमार, सुरेश कुमार, अनिल कुमारी और आशा रानी ने विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यशालाओं का भ्रमण करवाया और मशीनों तथा प्रशिक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यालय डीईओ इंद्रजीत धीमान, विद्यालय के अध्यापक सुशील कुमार, अध्यापिका नीलम कुमारी और अंजू कुमारी भी उपस्थित रहे। छात्राओं तानिया, कृतिका, रिया, अंशिका ठाकुर, सिमरन, मीना, वैष्णवी, तमन्ना, शगुन और अक्षरा ने इस शैक्षणिक पहल को सराहनीय बताया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group