Loading...

डकोलढ में भिड़ंत : एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत

PARUL • 27 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

उपमंडल रामपुर बुशहर के डकोलढ में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव की शिनाख्त चांद पुत्र सलीम गांव, डाकघर व तहसील देवबंध, जिला सहारनपुर, उत्तर-प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है। मृतक रामपुर में मजदूरी का कार्य करता था। हादसा उस समय हुआ जब बस न. एच.पी. 06ए, 6032 रामपुर से कुमारसैन की ओर जा रही थी और मोटरसाइकिल न. यू.पी.12 बी.यू. 2768 नोगली से रामपुर की आ रहा था।

डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।