Loading...

डमटाल पुलिस ने बरामद की 10 हजार लीटर कच्ची लाहन

By Ankita Published: 20 May 2024, 12:28 PM | Updated: 20 May 2024, 12:28 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

पुलिस जिला नुरपुर के अंतर्गत आते थाना डमटाल पुलिस ने 10 हजार लीटर कच्ची लाहन बरामद कर उसको नष्ट किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना डमटाल की टीम को सूचना मिली कि छन्नी नामक स्थान से कच्ची लाहन बरामद हो सकती है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां 10 हजार लीटर कच्ची लाहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया। हालाँकि यह लाहन किसके द्वारा तैयार की गई थी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता के दौरान 16 मार्च से 19 मई तक की अवधि के दौरान पुलिस जिला नूरपुर के तहत आते विभिन्न थानों में अब तक हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7,07,050 मिली लीटर अवैध शराब, 9,17,250 मिली लीटर देसी शराब 11,50,650 मिली लीटर अंग्रेजी शराब 2,27,500 मिली लीटर बीयर, 3280 लीटर स्प्रिट व 9,09,450 रुपये नकदी बरामद की है।

इसके अलावा 99,730 लीटर कच्ची लाहन को बरामद कर नष्ट की हैं।