डल्हौजी पुलिस ने चिट्टे सहित धरा पंजाब का युवक, पूछताछ जारी
बिलासपुर : पुलिस ने 547 ग्राम चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
HNN/ चंबा
जिला चंबा पुलिस थाना डल्हौजी की टीम ने चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विशाल सिंह पुत्र रशपाल सिंह गांव व डाकघर गुरखाली तहसील तरनतारन जिला अमृतसर पंजाब के रूप में की गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम बैहलून कैंट मे गश्त पर तैनात थी।
इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर विशाल सिंह के कब्जे से 13.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने की है। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान युवक से चिट्टा पकड़ा गया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।