डाइट की कार्यशाला में अध्यापकों और बच्चो ने सीखा कहानी के माध्यम से कैसे सिखाएं अंग्रेजी
HNN / नाहन
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट में इन दिनों पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन 14 शिक्षक खंडों के 80 के करीब अध्यापकों और छोटे बच्चों को इंग्लिश सिखाने के बारे में बताया गया। इस कार्यशाला के जिला समन्वयक संतराम व राजकुमार ने अध्यापकों और 1 से 3 साल के बच्चों को कहानी के माध्यम व बोलने के माध्यम से इंग्लिश के शब्दों को कैसे सिखाया जाए इसके बारे में भी प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला के दौरान अध्यापकों को प्रोजेक्टर पर मीना की कहानी भी दिखाई गई, जिसमे मीना स्कूल जाते समय किस तरह इंग्लिश के शब्दों का प्रयोग करती है। कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि रोजमर्रा में बच्चों को इंग्लिश के शब्द कैसे सिखाए जाए। दोपहर बाद कार्यशाला के जिला समन्वयक ने गणित विषय के बारे में अध्यापकों को बताया कि बच्चों में किस तरह इंटरेस्ट पैदा कर उन्हें पढ़ाया जाता है।
इससे पहले कार्यशाला के दूसरे दिन प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम के तहत अध्यापकों को बताया गया कि बच्चों को कक्षा में चार्ट व कार्ड के माध्यम से किस तरह पढ़ाया जाता है।