Loading...

डाइट में प्री-प्राइमरी शिक्षकों के लिए इंडक्शन कार्यशाला का हुआ आयोजन

PARUL 18 Oct 2023 Edited 18 Oct 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में प्री-प्राइमरी शिक्षकों के लिए एक इंडक्शन कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में पहले दिन स्रोत व्यक्ति जीत राणा ने शिक्षकों को परिचय सत्र के बाद शिक्षा के संगठनात्मक ढांचे के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षकों को एनसीईआरटी, एससीईआरटी, डाइट, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की शिक्षा में भूमिका के बारे में समझाया। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा विभाग की प्रशासनिक संरचना, शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न अभियानों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला।

वहीं दूसरे सत्र में डाइट के प्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों और शिक्षा क्षेत्र में होने वाले बदलावों पर शिक्षकों को जानकारी प्रदान की।