Loading...

डाक विभाग धर्मशाला मंडल में डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लिए एजेंट की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 8 Oct 2025 Edited 7 Oct 1 min read

भारतीय डाक विभाग, धर्मशाला मंडल ने डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रत्यक्ष अभिकर्ताओं (डायरेक्ट एजेंट) की नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 15 अक्तूबर, 2025 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

धर्मशाला

योग्यता और आयु सीमा निर्धारित
अधीक्षक डाकघर, धर्मशाला मंडल ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपने नजदीकी डाकघर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

15 अक्तूबर तक करें आवेदन जमा
अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित अधीक्षक डाकघर, धर्मशाला मंडल के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या स्पीड पोस्ट के माध्यम से 15 अक्तूबर, 2025 तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

संपर्क के लिए जारी किए नंबर
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार धर्मशाला डाक मंडल कार्यालय से दूरभाष नंबर 01892-226924 या मोबाइल नंबर 70181-22400 पर संपर्क कर सकते हैं।