HNN/ मंडी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले वर्ष से सभी लोगों की डिजिटल हेल्थ इंडिया के तहत यूनिक हेल्थ आई.डी बनाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि लोग अपनी आई.डी स्वयं या लोक मित्र, कॉमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस व मोबाइल नम्बर लिंक कर बना सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यह आई.डी व्यक्ति विशेष की स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी व रिकॉर्ड सुरक्षित रखेगी। अधिक जानकारी के लिए विकास कुमार, जिला समन्वयक, हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी, जिला मंडी के मोबाइल नम्बर 9816255492 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

