डीएलएड की काउंसलिंग शेड्यूल में फिर बदलाव, अब इस दिन से होगी शुरू……
HNN/ धर्मशाला
डीएलएड की काउंसलिंग अब 11 सितंबर से शुरू होगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फिर से काउंसलिंग के शेड्यूल में बदलाव किया है। बता दें पहले यह काउंसलिंग 28 अगस्त यानि आज से शुरू और पांच सितंबर तक जारी रहनी थी। परन्तु अब शिक्षा बोर्ड ने बदलाव करके तिथि बढ़ा दी है। अब काउंसलिंग 11 से 19 सितंबर तक सुबह 10 बजे से होगी।
काउंसलिंग में मेरिट लिस्ट के अनुसार अभ्यर्थियों की तिथि वार सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बारिश से परिवहन सुविधा और संचार व्यवस्था ठप होने के कारण यह फैसला लिया गया है।