Loading...

डीटीसी हिप्पा नाहन में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन, बैंक की विभिन्न योजनाओ…

SAPNA THAKUR • 31 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

नाबार्ड के सौजन्य से डीटीसी हिप्पा नाहन में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह वित्तीय साक्षरता शिविर हि.प्र राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा डीसी ऑफिस नाहन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। शिविर में संस्थान के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में हिप्पा नाहन के फैकल्टी मेंबर प्रिया तोमर व मोहित कुमार उपस्थित हुए। इस अवसर पर बैंक की कार्यकारी सहायक अंकिता शर्मा ने शिविर में उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओ जैसे एमएमएस वाई, पीएमईजीपी, विभिन्न प्रकार के लोन व ऑनलाइन हो रहे ठगी के मामलों के बारे में उपभोक्ताओं व छात्रों व स्कूल के शिक्षकों को सही उपयोग व साइबर अपराध इत्यादि से अवगत करवाया।

इसके अलावा बैंक की लखपति योजना, जीवन ज्योति योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई। बैंक की कार्यकारी सहायक अंकिता शर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को डिजिटल जमा निकासी समेत बैंक द्वारा चलाए गए विभिन्न योजनाओं के प्रति ग्राहकों को जागरूक करना है जिससे वह जालसाजी एवं धोखाधड़ी से बच सके।