Loading...
una

डीसी ऊना ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Oct 2025 • 1 Min Read

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मिनी सचिवालय ऊना में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई और महान विभूतियों के योगदान को नमन किया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

एकता और समर्पण का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हमें सदैव राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहना चाहिए।

महान नेताओं के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
डीसी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एकता की मिसाल कायम की, जबकि श्रीमती इंदिरा गांधी का जीवन साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा। उन्होंने सभी से इन दोनों महान नेताओं के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ आयोजन
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, सीपीओ संजय संख्यान सहित मिनी सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।