डीसी सिरमौर ने सम्मानित किए जिला के एसएमसी
समुदाय की शिक्षा पद्धति में सहभागिता बालक एवं बालिकाओं के शैक्षणिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण- गौतम
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के नाहन स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला सिरमौर उपायुक्त राम कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त राम कुमार गौतम ने सिरमौर के सभी शिक्षा खंडों के समुदाय के सदस्यों को टोपी, मफलर, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही जिला उपायुक्त सिरमौर ने समारोह में उपस्थित सभी व्यक्तियों का मार्गदर्शन किया एवं दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि समुदाय की शिक्षा पद्धति में सहभागिता बालक एवं बालिकाओं के शैक्षिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें यह भी प्रयास करना चाहिए की हमारे बच्चे अन्य सह पाठ्य क्रियाओं में भी भाग ले। जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा सिरमौर के सभी सदस्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न इंटरवेंशंस में सक्रिय भूमिका निभाते हैं और किसी भी कार्यक्रम को आयोजित कर ने के लिए सराहनीय प्रयास करते हैं। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने जिला भर से आए एसएमसी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों से अपने नजदीकी स्कूलों की प्रबंधन समिति को सहयोग का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए एसएमसी के सदस्य अहम भूमिका निभा सकते हैं। उपायुक्त रामकुमार गौतम में कहां के हिमाचल प्रदेश सरकार का प्रयास है कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध हो।
इस अवसर पर जिला भर के 14 शिक्षा खंडों से एसएमसी पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाइट के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने एसएमसी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा सिरमौर एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने समारोह में उपस्थित सभी बुद्धिजीवी वर्ग का औपचारिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
साथ ही उन्होंने जिला उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम , जिला शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा ) करमचंद धीमान , जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) गुरु जीवन शर्मा जिला शिक्षा उपनिदेशक(निरीक्षण) गोरखनाथ को टोपी, मफलर एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय प्रबंधन समिति के जिला समन्वयक एवं उप प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज ने बताया की इस समारोह में लगभग 90 समुदाय के सदस्यों को सम्मानित किया गया है। इस समारोह का उद्देश्य विद्यालय और समुदाय दोनों की सहभागिता से बालकों के शैक्षिक स्तर को अपनेपन के साथ बढ़ावा देना है।
साथ ही इस समारोह में प्रोफेसर अमर सिंह चौहान सेवानिवृत्त कॉलेज प्रिंसिपल और वालिया शिक्षा खंड माजरा विद्यालय प्रबंधन समिति के सक्रिय कार्यकर्ता इन्होंने भी समारोह में अपने सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए इस अवसर पर कार्यक्रम में समग्र शिक्षा सिरमौर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।