Loading...

डॉ. धनीराम शांडिल 6 मार्च को सोलन दौरे पर, सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 5 Mar 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / सोलन

कंडाघाट उपमंडल के ममलीग में होगा कार्यक्रम

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 6 मार्च 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

धायावाल में सैनिक सामुदायिक भवन की होगी नींव
डॉ. शांडिल 6 मार्च को सुबह 11:30 बजे कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव धायावाल में भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के सैनिक सामुदायिक भवन की आधारशिला रखेंगे। यह भवन पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा, जहां विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related Topics: