डॉ. बिंदल ने विक्रमादित्य सहित 3 कांग्रेसी नेताओं पर किया मानहानि का दावा, हाईकोर्ट में…
HNN / नाहन
नाहन विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेसी नेता विक्रमादित्य सिंह सहित तीन नेताओं के खिलाफ मानहानि का दावा किया है। उन्होंने विक्रमादित्य सिंह सहित नाहन विधानसभा क्षेत्र के दो अन्य नेताओं देशराज लबाना व सोमदत्त के खिलाफ उन पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में हिमाचल हाईकोर्ट में मानहानि का दावा किया है।
इसको लेकर डॉ. राजीव बिंदल ने खुद वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चंद लोगों ने उनके चरित्र पर उंगलियां उठाने का प्रयास किया है, जो कि असहनीय है। इसी को लेकर उन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट में मामला दायर करवाया है। वहीं डॉ बिंदल ने हाईकोर्ट द्वारा इस तरह की गलत टिप्पणियां करने पर प्रतिबंध व रोक लगाने को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट का आभार भी जताया।
