डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित हुए डॉ. चमन

CHAMAN.jpg

HNN/ नाहन

विश्व गंगा वाहिनी शोध संस्थान आगरा, उत्तर प्रदेश द्वारा डॉ. चमन सिंह ठाकुर को डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है।

डॉ. चमन सिंह को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट सृजनशीलता, शिक्षा और संस्कृति के प्रति समर्पण, समाज सेवा तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया है।

डॉ. चमन वर्तमान समय में सूर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन कठुआ, जम्मू कश्मीर में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं और निरंतर प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।