Loading...

डॉ वाईएस परमार डिग्री कॉलेज नाहन में जीएसटी रिटर्न फाइल करने के लिए डिप्लोमा कोर्स शुरू

PRIYANKA THAKUR • 4 Feb 2023 • 1 Min Read

यह कोर्स विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर करेगा प्रदानवीना राठौर

HNN / नाहन

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में उत्कृष्ट महाविद्यालय योजना के तहत वस्तु सेवा कर(जीएसटी) एवं आयकर ई-फाइलिंग में कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ वीना राठौर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के कोर्स विद्यार्थियों में एक नए कौशल का विकास कर उन्हें एक परिपक्व नागरिक के रूप में समाज की सेवा में समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोर्स विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा।

इस अवसर पर समन्वयक बीसीए/ पीजीडीसीए डॉ अनूप कुमार ने उपस्थित सभी का औपचारिक स्वागत वक्तव्य में आभार प्रकट किया। कोर्स समन्वयक डॉ रवि कांत ने कोर्स सम्बंधित जानकारी विद्यार्थियों के साथ सांझा करते हुए कोर्स की व्यवहारिकता के ऊपर प्रकाश डाला।

कोर्स के रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को कोर्स के पाठ्यक्रम तथा होने वाली विभिन्न प्रकार गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस कोर्स के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय अधिक्षक राज देवेन्द्र सहित बीसीए/पीजीडीसीए विभाग के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी तथा विद्यार्थि विशेष रूप से उपस्थित रहे।