Loading...

डॉ. शांडिल का सोलन दौरा, जाबली में सामाजिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Mar 2025 • 1 Min Read

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल 02 मार्च को सोलन में जन समस्याएं सुनेंगे

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 02 मार्च, 2025 को सोलन जिले के प्रवास पर रहेंगे।

वे दोपहर 01:00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के जाबली में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।