डॉ. शांडिल 12 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 12 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
सोलन
एम्बुलैंस मार्ग का लोकार्पण करेंगे मन्त्री
कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 12 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 11:30 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र के मतीवल में क्यार, सैंज से राजकीय प्राथमिक पाठशाला टटूल तक बनने वाले एम्बुलैंस मार्ग का लोकार्पण करेंगे।
सामुदायिक हॉल का उद्घाटन भी करेंगे
इसके बाद स्वास्थ्य मन्त्री ग्राम पंचायत सन्होल के कोटीखुर्द गांव तथा इसी पंचायत के वार्ड नंबर 5 मतीवल में निर्मित सामुदायिक हॉल का लोकार्पण करेंगे।
मेले में होंगे मुख्य अतिथि
डॉ. शांडिल अपने प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत सन्होल के मतीवल में आयोजित मेला श्री ब्रिजेश्वर महाराज में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।