Loading...

डोहलू नाला में पहाड़ी दरकने से कुल्लू-मनाली हाइवे वाहनों की आवाजाही के लिए हुआ बंद

Ankita • 30 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला में रायसन के समीप डोहलू नाला में पहाड़ी दरकने से कुल्लू-मनाली हाइवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय पहाड़ी से मलबा हाइवे पर गिरने से कुल्लू और मनाली जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वाहनों की आवाजाही न होने की वजह से स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हुई है। हाइवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। हाइवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ा है।

हालांकि पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। हालाँकि गनीमत यह रही कि जिस समय पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरा उस समय कोई भी वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।