Loading...

ड्यूटी के दौरान एचआरटीसी चालक को आया हार्ट अटैक, गई जान

Ankita • 27 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में संसारपुर टेरेस से एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां एचआरटीसी चालक की हार्ट अटैक से जान चली गई है। मृतक संजीव कुमार बढ़हार कांगड़ा का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर दौलतपुर चौक बस लेकर पहुंचा तो तबीयत खराब होने लगी।

आनन-फानन में उसे दौलतपुर चौक के सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजीव कुमार एचआरटीसी संसारपुर टैरस डिपो में तैनात था।

रोज की तरह बस लेकर देहरा से 3:40 मिनट पर चला व करीब 7:45 मिनट पर दौलतपुर चौक पहुंचने पर उसकी तबीयत खराब होने लगी जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया और इलाज शुरू करवाया गया। रात्रि करीब 11 बजे संजीव कुमार ने अंतिम सांस ली।