Loading...

ड्राई-डे पर ठेकों में चोरी-छिपे शराब बेचने पर पुलिस ने दर्ज किए 3 मामले

Ankita • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना नालागढ़ के तहत ड्राई-डे पर ठेकों में चोरी-छिपे शराब बेचने पर पुलिस ने 3 मामले दर्ज किए है। जानकारी के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता के दौरान गश्त के दौरान नालागढ़ के तहत भाटियां में शराब ठेके पर सेलमैन गगन सिंह चोरी-छिपे शराब बेचता हुआ पाया गया।

इसी तरह गांव सल्लेवाल में भी शराब ठेके पर सेलमैन अजय कुमार चोरी-छिपे शराब बेचता हुआ पाया गया, जबकि नालागढ़ में शराब ठेके के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा शराब बेची जा रही थी, जोकि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

लिहाज़ा पुलिस ने शराब ठेकों पर चोरी-छिपे शराब बेचने के मामलों में आबकारी अधिनियम व आईपीसी की धारा-188 के तहत मामले दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।