Loading...

ड्राई-डे पर पुलिस ने कमरे से पकड़ी देसी शराब की 12 बोतलें व 2 पव्वे, मामला दर्ज

Ankita • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना रामशहर के तहत मटूली में पुलिस ने ड्राई-डे पर कमरे से 12 बोतलें व 2 पव्वे देसी शराब के बरामद किए है।

आरोपी की पहचान कांगड़ा निवासी प्रेम चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि प्रेम चंद अपने कमरे में अवैध शराब बेच रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे से तलाशी के दौरान 12 बोतलें व 2 पव्वे देसी शराब के बरामद किए। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।