Loading...

ड्रीम 11 गेम से यह परिवार हुआ मालामाल, जीते इतने लाख….

PARUL • 8 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में अब तक ड्रीम 11 गेम के माध्यम से कई युवाओं ने बड़ा इनाम जीता है। वहीं अब इस गेम के माध्यम से कुल्लू जिला के युवा महेंद्र ठाकुर ने भी इनाम की बड़ी राशि प्राप्त की है।

महेंद्र ठाकुर भूंतर क्षेत्र के साथ लगते भुईन इलाके के निवासी हैं। बताया गया है कि महेंद्र ठाकुर ने ड्रीम 11 के माध्यम से 2 लाख 37 हजार रुपए की इनाम राशि प्राप्त की है। जिसके चलते उसके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।

महेंद्र ठाकुर ने बताया कि भारत और नेपाल के बीच खेले गए मैच में उन्होंने अपनी टीम बनाकर 49 रुपए का कॉन्टेस्ट ज्वाइन किया। जिसमें उन्होंने लाखों रुपयों का इनाम जीता।