लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ड्रोन की मदद से पकड़ा अवैध वन कटान, तीन के खिलाफ केस दर्ज

SAPNA THAKUR | 6 जनवरी 2023 at 3:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के हरे-भरे जंगलों को तस्कर उजाड़ने का काम कर रहे हैं। पुलिस और वन विभाग आए दिन जगह-जगह नाकेबंदी कर लकड़ी से भरे वाहनों को पकड़ रही है। वही अवैध कटान के मामलों को पकड़ने के लिए अब वन विभाग ड्रोन का भी सहारा ले रही है।

इसी कड़ी में जिला चंबा में भी ड्रोन की मदद से अवैध वन कटान का एक मामला पकड़ा गया है। वनमंडल चंबा के दायरे में आने वाले मोरतू जंगल में तीन आरोपी देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान वन विभाग की टीम ने जब कुल्हाड़ी चलने की आवाज सुनी तो ड्रोन उड़ाकर स्थिति का पता लगाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ड्रोन की मदद से तीन लोग देवदार के हरे-भरे पेड़ काटते नजर आए। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची परंतु तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। वही इस बाबत चंबा पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]