Loading...

ढली चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत, पुलिस ने बदला प्लान

PRIYANKA THAKUR • 21 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

राजधानी शिमला के ढली चौक पर लगने वाली ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस चौक को चौड़ा किया जाएगा, जिसके चलते पुलिस ने इसके प्लान में काफी कुछ बदलाव किया है। बता दें कि ढली चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की बजाय अब तीन स्थानों पर लाइटें लगाई जाएंगी। यह चौक से 20 मीटर पीछे होगी।

इसमें एक लाइट मशोबरा की तरफ को लगेगी, जबकि दूसरी संजौली मार्ग पर तो तीसरे ढली संजौली बाईपास में लगाई जाएगी। इसका मकसद वाहनों को थोड़ा पीछे रोका जाएगा। जब आगे का रूट क्लियर होगा तभी इन्हें छोड़ा जाएगा ताकि तीनों तरफ का ट्रैफिक एक साथ चौक पर इकट्ठा ना हो सके। गौरतलब है कि शिमला में दिसंबर और जनवरी में भारी बर्फबारी होती है। इस दौरान दूसरे राज्यों से पर्यटक घूमने के लिए यहां आते हैं।

ज्यादातर पर्यटक राजधानी के कुफरी, नारकंडा, चीनी बांग्ला जाते हैं। ऐसे में ढली होकर पर्यटक वाहन जाते हैं, जिसके चलते उस दौरान काफी ट्रैफिक जाम लगता है। सुबह से शाम तक वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।