ढली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
Himachalnow / शिमला
ढली थाना के अंतर्गत एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा। इस संबंध में विनोद कुमार, पुत्र हेमंत कुमार वर्मा, निवासी गांव और डाकघर बसंतपुर तहसील सुन्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार, विनोद कुमार अपनी कार (नंबर एच.पी.07सी.0486) में चलौंठी से ढली चौक की ओर जा रहे था। जब वह होटल रॉयल रिजेंसी के पास पहुंचा , तभी ढली की ओर से एक पिकअप वाहन (नंबर एच.पी.63ए.0785) तेज रफ्तार में और गलत दिशा में आई। पिकअप ने उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
यह हादसा पिकअप चालक जितेंद्र, पुत्र मस्त राम, निवासी ग्राम नहौल, डाकघर टियाली, तहसील ठियोग की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस ने घटना के संबंध में बीएनएस की धारा 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।