Loading...

ढाई साल बीत के अब होंगे प्रदेश के चार नगर निगमों में मेयर और डिप्टी के चुनाव

Ankita • 13 Oct 2023 • 1 Min Read

सरकार ने संबंधित जिला के उपायुक्तों को दिए आदेश, धर्मशाला सीट महिला के लिए होगी आरक्षित

HNN/ सोलन

सोलन, धर्मशाला, पालमपुर और मंडी नगर निगम में महापौर और उपमहापौर का ढाई साल का कार्यकाल 15 अक्तूबर तक पूरा होने जा रहा है। लिहाजा अब इन नगर निगमों में नए महापौर और उपमहापौर की तैनाती होगी। राज्य सरकार के द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

राज्य सरकार ने संबंधित नगर निगम के जिला उपायुक्तों को चुनाव करवाने का जिम्मा सौंपा है। बताना जरूरी है कि धर्मशाला नगर निगम में महापौर की सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित रहेगी। कोई भी महिला पार्षद महापौर के लिए दावा कर सकती है। जबकि अन्य तीनों नगर निगम में महापौर के लिए सीट अनारक्षित रहेगी।

वहीं महापौर और उपमहापौर के चुनाव को लेकर पार्षद अपनी-अपनी गोटियां फिट करने में जुट गए हैं। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर हुए हैं। मंडी और धर्मशाला में भाजपा, पालमपुर और सोलन में कांग्रेस के महापौर व उपमहापौर हैं। कांग्रेस-भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मेयर और डिप्टी मेयर बनाने में अहम भूमिका रहेगी।

बता दें कि इस बार भाजपा की कमान जहां तेज तर्रार माने जाने वाले चाणक्य डॉ राजीव बिंदल के हाथों में है तो वहीं कांग्रेस को एक बार फिर से डॉक्टर बिंदल की काट में राजेंद्र राणा को फिर से जिम्मेवारी कंपनी होगी। क्योंकि सोलन नगर निगम के चुनाव में राजेंद्र राणा की रणनीतियां काफी कारगर सिद्ध रही थी।

हालांकि भाजपा में भले ही प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए हो। मगर पार्टी की गत बाजी भीतर की नाराजगी पहले से कहीं ज्यादा बड़ी हुई नजर भी आती है। प्रदेश में अधिकतर जगह प्रदेश भाजपा महा महीम को अधिकतर फिर से पुराने ही चेहरों को संगठन में जगह दिया जाना भाजपा के कुछ पुराने दिग्गज चेहरों को आज भी नागवारा गुजर रहा है।

वहीं राजेंद्र सिंह राणा को मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने को लेकर उनके समर्थक भी काफी नाराज चल रहे हैं। बावजूद इसके सत्ता पक्ष और मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सादगी कहीं ना कहीं इन चार नगर निगमों में कांग्रेस को जगह देती नजर आती है।