HNN/ नाहन
जिला मुख्यालय नाहन की पंचायत ढाकवाली में समाज सेवी संस्था प्रयास द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब चार दर्जन लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए योजना के प्रभारी व समाजसेवी डॉ. एसके सबलोक ने बताया कि शिविर में 15 लोगों के निशुल्क टेस्ट भी किए गए। इस शिविर में डॉ चेष्ठा ठाकुर, स्टाफ नर्स नीलम, लेब टेक्नीशियन प्रितिका शर्मा व विशाल के डॉ सबलोक ने मुख्य रूप में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. एस के सबलोक ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ चेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व मे किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि शिविर में रक्तचाप रोग, मधुमेह रोग हड्डियों के रोग व गायनिज के रोग के अलावा अन्य रोगों से संबंधित रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी एवं समाजसेवी डॉ. एस के सबलोक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री व सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर द्वारा हिमाचल में स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिवरों का अयोजन हर ग्राम केंद्र में किया जा रहा है। शिविर में लोगो को उनके स्वास्थ्य के लिए जागरूक होने की प्रेरणा भी दी जाती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group