ढाबे व करियाने की दुकान से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज
HNN/ मंडी
जिला मंडी के करसोग उपमंडल के तहत राज्य कर एवं आबाकारी विभाग की टीम ने ढाबे और करियाने की दुकान से देसी शराब की पेटियां पकड़ी है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, राज्य कर एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त विजय धीमान, अधिकारी नूतन ठाकुर व सहायक कुंदी राम की टीम गश्त पर मौजूद थे।
इस दौरान चैकिंग के दौरान उपमंडल के तहत बखरौट में एक ढाबे से देसी शराब की 5 पेटियां और काओ में करियाने की दुकान से देसी शराब की 5 पेटियां बरामद की। विभाग ने अवैध रूप से शराब रखने के जुर्म में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।