ढाबे से नौ बोतल देसी शराब बरामद, मामला दर्ज
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में झंडूता पुलिस ने स्थानीय बाजार में एक ढाबे से गश्त के दौरान नौ बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने गुप्ता सूचना के आधार पर स्थानीय बाजार में स्थित एक ढाबे में दबिश दी। जहां पर पुलिस ने ढाबे से नौ बोतल देशी शराब बरामद की। आरोपी की पहचान राम पाल निवासी बैहरन झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।