Loading...

ढाबे से मोबाइल, 30 लाख के चेक, 60 हजार की नकदी लेकर फरार हुए 2 नौकर

Ankita • 22 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित ढाबे पर बतौर नौकर काम कर रहे दो युवक ढाबे में चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरी में मोबाइल के साथ 30 लाख रुपये के चेक, 60 हजार रुपये नकदी के अलावा दस्तावेज भी शामिल हैं।

पुलिस को दी शिकायत में प्रवीण कुमार पुत्र जीतराम निवासी चैली डाकघर तंबोल ने बताया कि उन्होंने अपने ढाबे पर एक व्यक्ति के माध्यम से पांच वर्कर रखे थे। इनमें दो ने ढाबे में रखे ट्रक से 60 हजार रुपये, दस्तावेज, 30 लाख रुपये के चार चेक चोरी किए है।

इनमें तीन चेक आठ-आठ लाख रुपये तथा एक चेक छह लाख रुपये का है। इसके अलावा एक मोबाइल जिसकी कीमत करीब 19500 रुपये है भी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है।