Loading...

तकनीकी कर्मचारी व मिनिस्ट्रियल स्टाफ संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध प्रदर्शन

Ankita • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

हमारी अनदेखी की गई तो प्रदेश में ब्लैक आउट की भी आ सकती है नोबत- मदन चौहान

HNN/ राजगढ़

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी एवं मिनिस्ट्रियल स्टाफ संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार को भोजन अवकाश के दौरान विद्युत मंडल राजगढ़ के कार्यालय के बाहर विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया।

इस दौरान कर्मचारियों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग द्वारा के वेतन व पेंशन देने में की जा रही देरी पर कड़ा एतराज जताया। तकनीकी कर्मचारियों के विद्युत मंडल अध्यक्ष एवं मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि अगर हमारी अनदेखी की गई तो प्रदेश में ब्लैक आउट की भी नोबत आ सकती है जिसके लिए बोर्ड प्रबंधन और सरकार जिम्मेदार होगी।

इस रोष प्रदर्शन में बोर्ड में एक स्थाई प्रबंधन निदेशक नियुक्त करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को जोर-शोर से उठाया। मंडलपदाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन और पेंशन ना मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी स्थिती पिछले 52 वर्षों में कभी नहीं हुई।

जनवरी माह के भी 5 दिन बीत चुके हैं परन्तु अभी दिसम्बर माह का ना तो वेतन आया है न ही पेंशन। इस पर संघ के मंडल अध्यक्ष अनिल सलानी एवं महा मंत्री सुनिल शर्मा ने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बोर्ड से कहा है कि हमारी सभी मांगो को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा भोजन अवकाश के समय पर रोश प्रदर्षन जारी रहेंगे।