तकनीकी विवि हमीरपुर ने इस दिन तक बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि….
HNN/हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई और जून माह में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षा के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर के विद्यार्थी उपरोक्त तिथि तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि मई और जून माह में प्रस्तावित परीक्षा की संभावित तिथियां भी घोषित कर दी है। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों की परीक्षाएं 13 मई से शुरू होगी, जो जून माह तक चलेगी।
फाइनल परीक्षा तिथियां 26 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा फॉर्म और परीक्षा तिथि से संबंधित ब्योरा विस्तारपूर्वक तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।