तकनीकी विवि हमीरपुर में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए अब इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन…
HNN/हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाई है। पात्र अभ्यर्थी अब प्रवेश परीक्षा के लिए 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तकनीकी विवि की प्रवेश परीक्षा 10 मई को होगी। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने कहा कि एचपीसीईटी के लिए आवेदन करने की तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ाई है। प्रवेश परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर सूचना विवरणिका देख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में चंबा, धर्मशाला, पालमपुर, नूरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला, सिरमौर जिला में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में स्थापित किया जाएगा।