Loading...

तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने घोषित किया यूजी और पीजी का पुनर्मूल्यांकन परिणाम

Ankita • 3 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित कर दिया है।

मई-2023 में आयोजित परीक्षा परिणाम के बाद जिन अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन के आवेदन किए थे, ऐसे अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित किए हैं।

इनमें एमबीए, एमसीए, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमटेक, एम-फार्मेसी के परिणाम शामिल हैं। बी-फार्मेसी के अभ्यर्थियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम भी जारी कर दिया है।

तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक कमल देव सिंह कंवर ने कहा कि पीजी कक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम कर दिया है, अभ्यर्थी वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।