तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 12 नवम्बर को घुमारवीं में करेंगे जन शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 12 नवम्बर को घुमारवीं में उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बिलासपुर
12 नवम्बर को बीडीओ कार्यालय में बैठक
विभागीय प्रवक्ता के अनुसार यह बैठक 12 नवम्बर को दोपहर 2ः30 बजे बी.डी.ओ. कार्यालय, घुमारवीं में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित जन शिकायतों की समीक्षा और समाधान पर चर्चा की जाएगी।
13 नवम्बर को डीएवी स्कूल कार्यक्रम में होंगे मुख्यातिथि
प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री धर्माणी 13 नवम्बर को प्रातः 11 बजे डीएवी स्कूल, घुमारवीं के वार्षिक दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करेंगे।
16 नवम्बर को सहकारी सप्ताह कार्यक्रम में भाग लेंगे
मंत्री 16 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत छत में आयोजित 71वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान सहकारी आंदोलन को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।