HNN/मंडी
जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने अधिकारियों को राजस्व कार्यों का समयबद्ध निष्पादन तय बनाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधीश कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में चौधरी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने विशेषकर तकसीम और म्यूटेशन के मुकदमों का जल्द से जल्द निपटारा तय बनाने को कहा, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने जिले में राजस्व सेवाओं में व्यापक सुधार तथा लोगों को सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता तय बनाने पर बल दिया। जिलाधीश ने बैठक में राजस्व अधिकारियों के पिछले 6 महीनों के कार्य की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में बन रहे पटवारखानों से संबधित कार्य का भी मूल्यांकन किया एवं सभी पटवारखानों के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिलाधीश ने कहा कि राजस्व अधिकारियों की अगली बैठक एक माह में आयोजित कर सभी कार्यों की प्रगति का फिर से मूल्यांकन किया जाएगा। जिलाधीश ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों को नए मतदाता पहचान के कार्य को प्रमुखता से तथा समयबद्ध तरीके से करने को कहा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





