Tatrakshak Medals / कमांडेंट अंशुमान रतूड़ी समेत 8 वीरों को राष्ट्रपति से मिलेगा तटरक्षक सेवा मेडल
द्रौपदी मुर्मू ने कहा भारत मां के वीर सपूतों का अदम्य साहस भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है
भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के 8 वीर सपूतों को तटरक्षक मेडल से सम्मानित करने की मंजूरी दी। यह सम्मान उनके असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति ने इन वीर सपूतों की बहादुरी को भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया।
कमांडेंट अंशुमान रतूड़ी , जो उत्तराखंड के देहरादून के निवासी हैं, को उनकी मेरिटोरियस सेवा के लिए तटरक्षक मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल केरल में बल्कि उनकी जन्मभूमि उत्तराखंड में भी गर्व और खुशी की लहर पैदा की है।
इसके अतिरिक्त, अन्य वीर सपूतों में एडीजी अनिल कुमार हर्बोला, आईजी होमेश कुमार शर्मा, असिस्टेंट कमांडर मनीष सिंह, समीर रंजन, यू/एनवीके (आर), आईजी ज्योतिंद्र सिंह, डीआईजी अतुल जोशी, और शानमुगम संकर, पी/अध (पी) भी तटरक्षक मेडल से सम्मानित होंगे।
राष्ट्रपति ने कहा कि ये पुरस्कार आईसीजी कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का प्रमाण हैं और यह उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं। इन वीरों के परिवार और मित्रों ने भी उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनकी सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह पुरस्कार न केवल तटरक्षक बल के लिए प्रेरणा है, बल्कि पूरे देश को यह संदेश देता है कि देश की सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पण ही सबसे बड़ा योगदान है।