लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तालों सेरटा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Ankita | 10 फ़रवरी 2023 at 9:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

सांसद मोबाइल सेवा कार्यक्रम के तहत समाज सेवा की दिशा में कार्यरत समाज सेवी संस्था प्रयास नाहन द्वारा शुक्रवार को सैन की सैर पंचायत के तालों सेरटा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में करीब चार दर्जन लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए योजना के प्रभारी व समाजसेवी डॉ. एसके सबलोक ने बताया कि तालों सेरटा में आयोजित इस शिविर में कुल चार दर्जन लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसके अलावा 8 लोगों के निशुल्क टेस्ट भी किए गए। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान डॉ. चेष्टा ठाकुर ने अपने सहयोगी कर्मी प्रीतिका शर्मा व विशाल के साथ शिविर में आने वाले लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच व टेस्ट किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

डॉ. सबलोक ने बताया कि इससे पूर्व उत्तमवाला बड़ाबन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमे 76 लोगों के निःशुल्क स्वास्थ्य की जांच की गई थी। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रभारी डॉ एस के सबलोक ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉ चेष्ठा ठाकुर के नेतृत्व मे किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई। उन्होंने कहा कि शिविर में रक्तचाप रोग, मधुमेह रोग हड्डियों के रोग व गायनिज के रोग के अलावा अन्य रोगों से संबंधित रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस शिविर के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी एवं समाजसेवी डॉ. एस के सबलोक ने बताया कि केंद्रीय मंत्री व सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर द्वारा हिमाचल में स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिवरों का अयोजन हर ग्राम केंद्र में किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]