Loading...

तीन दिन बाद बहाल हुई बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में पेयजल आपूर्ति

Ankita • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में जल शक्ति विभाग ने बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन को तीन दिनों के बाद बहाल कर दिया है। गौरतलब है कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 3 दिन पहले पेयजल पाइपलाइन फट गई थी। पाइप फटने से मंदिर की सीढ़ियों, रेलिंग व बाबा बालक नाथ मंदिर की पहाड़ी को भी नुकसान पहुंचा।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि काफी पुराना पाइप था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय मंदिर में अधिक श्रद्धालु नहीं थे। उत्तर भारत के सिद्धपीठ में हर साल करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं और चढ़ावा भी हर साल लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये के लगभग रहता है।

यह जो मुख्यपाइप लाइन फटी है, वो बिल्कुल बाबा बालक नाथ मंदिर की गुफा के बिल्कुल एक ओर स्थित है। गनीमत यह रही कि पानी उस तरफ नहीं गया नहीं तो गुफा को भी नुकसान पहुंच सकता था।