Loading...

तीन युवकों ने ढाबा संचालक के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल घुमारवीं के तहत अबढानीघाट में एक ढाबा संचालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता की पहचान पुरुषोत्तम कुमार निवासी चनोल डाकघर तलेली तहसील सुंदर नगर जिला मंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तम कुमार घुमारवीं के अबढानीघाट में किराए की दुकान में ढाबा चलाता है।

इस दौरान दुकान मालिक अपने साथियों के साथ ढाबे पर आया और उसने उसे 200 रुपए का मीट पैक करने को कहा। मीट पैक करने के बाद जब उसने पहले के उधार 500 रुपए देने को कहा तो तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपी गल्ले से करीब 40 हजार भी ले गए।

जिसके बाद पीड़ित पुरुषोत्तम ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।