तीन विभिन्न स्थानों पर 23 बोतल अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज
HNN/ बिलासपुर
बिलासपुर पुलिस ने शराब माफिया के चलाए गए अभियान के तहत तीन विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर 23 बोतल शराब की बरामद की है, जिसमें नौ बोतल अंग्रेजी, साढ़े 14 बोतल देसी शराब है। पुलिस ने इन तीन मामलों में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना झंडूता पुलिस ने गश्त के दौरान झंडूता-बेहरन सड़क पर एक स्कूटी सवार से 10 बोतल देसी शराब बरामद की है।
पुलिस ने जब आरोपी से इसका परमिट मांगा तो वह कोई कागज पेश नहीं कर पाया। आरोपी की पहचान 37 वर्षीय मनीश कुमार निवासी मुकडाना तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मामले में थाना बरमाणा पुलिस ने एक टायर पंचर की दुकान पर छापेमारी के दौरान साढ़े चार बोतल देसी शराब बरामद की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टायर पंचर की दुकान की आड़ में शराब बेचने का धंधा कर रहा है, जिस पर पुलिस ने संबंधित दुकान पर छापेमारी की तो वहां से चार बोतल बंद और एक आधी बोतल देसी शराब की बरामद की। आरोपी की पहचान सुमन कुमार निवासी डोबा के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
तीसरे मामले में थाना स्वारघाट पुलिस ने पंगा में एक दुकानदार से नौ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान धर्मपाल निवासी पंगा तहसील नयनादेवी के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।