Loading...

तुषार हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जीरकपुर से गिरफ्तार किया आरोपी

SAPNA THAKUR • 15 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

ऊना जिला के साथ लगती गंगोट पंचायत में तुषार हत्याकांड मामले में देहरा पुलिस के हाथ बड़ी कार्यवाही लगी है। मामले में पुलिस ने तूफान सिंह को जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मामले में पुलिस द्वारा यह 9वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस 8 लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

बता दें कि 19 अक्तूबर 2022 को कुछ हथियारबंद नकाबपोशों ने चिंतपूर्णी के एक व्यापारी के बेटे तुषार गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लोगों की मदद से घटना वाले दिन ही 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया था जबकि बाकी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने निरंतर कार्यवाही करी और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हालांकि मामले में एक आरोपी तूफान सिंह पुलिस को चकमा दे रहा था परन्तु पुलिस ने उसे भी बीते रोज़ गिरफ्तार कर लिया।डीएसपी देरहा विशाल वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।