Loading...

तेंदुए ने 12 भेड़-बकरियों को उतारा मौत के घाट

SAPNA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू स्थित बंजार में तेंदुए ने 12 भेड़-बकरियों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है, जिससे पशुपालक को भारी नुक्सान हुआ है। मवेशियों पर लगातार बढ़ते जा रहे तेंदुए के हमले से लोगों में भी दहशत का माहौल है। लोग लगातार वन विभाग से गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें तेंदुए के आतंक से निजात दिलाई जाए।

बता दें, यह भेड़-बकरियां जोगिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय इंद्र सिंह निवासी गांव व डाकघर पुजाली की थी। पीड़ित ने अपनी भेड़-बकरियों को गौशाला के अंदर रखा था। इसी दौरान अचानक ही गौशाला के अंदर तेंदुआ घुस गया और उसने एक के बाद एक तकरीबन 12 भेड़-बकरियों को अपना शिकार बना लिया। भेड़ पालक की माने तो एक भेड़ अभी भी लापता चल रही है। उधर, पशुपालन और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान का आकलन किया है।