तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बगलाना गांव में लगाया पिंजरा
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चौकीमन्यार के गांव बगलाना में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए हिमाचल नाऊ न्यूज़ पर प्रकाशित खबर का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। गांववासी राकेश कुमार, अमरचंद, शारदा देवी, किशन चंद, अशोक कुमार, हैप्पी, अमित ने पिंजरा लगाने पर वन विभाग का आभार व्यक्त किया है।
वन विभाग खुरवाई की टीम ने शुक्रवार को गांव के साथ खेतों में पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग खुरवाई के रेंज ऑफिसर अशवनी कुमार ने बताया कि मीडिया एवं ग्रामीणों द्वारा जंगली तेंदुए की सूचना मिली थी, कि उनके गांव में शाम ढलते ही तेंदुआ घूम रहा है और मवेशियों का शिकार कर रहा है। इस दहशत के कारण ग्रामीण खेतों में भी नहीं जा रहे हैं।
हिमाचल नाऊ न्यूज़ खबर को प्रमुखता देते हुए वन विभाग ने चौकीमन्यार बीट के फॉरेस्ट गार्ड तरसेम कुमार व उनकी टीम ने शुक्रवार रायपुर मैदान से पिंजरा लाकर गांव के बाहर खेतों में लगाया है। जिसमें एक कुत्ते को बांधा गया है। जैसे ही तेंदुआ इस कुत्ते पर हमला करेगा और वह पिंजरे में कैद हो जाएगा। वन विभाग की इस मुस्तादी के लिए गांव वालों ने उनका आभार व्यक्त किया।