तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में उपमंडल हरोली के पंजावर गांव एक कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल की पहचान कश्मीरी लाल निवासी गांव अंबोटा डाकघर गगरेट जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपी कार चालक की पहचान जोगिंद्र पाल निवासी गांव समनोली तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी ईसपुर से गगरेट की तरफ जा रही थी।
इसी दौरान स्कूटी के पीछे से एक कार आई, जिसने ओवरटेक करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और स्कूटी सवार सड़क पर जा गिर गया। हादसे में स्कूटी सवार को सिर, नाक व मुंह पर गंभीर चोटें आईं।
जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।