Loading...

तेज रफ्तार कार ने टेलीकॉम तकनीशियन को मारी टक्कर, मौत

By PARUL Published: 16 Feb 2024, 4:26 PM | Updated: 16 Feb 2024, 4:26 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में ठियोग के गजेडी बाइपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बीएसएनएल के टेलीकॉम तकनीशियन को टक्कर मार दी। हादसे में टेलीकॉम तकनीशियन की मौत हो गई है। मृतक की पहचान संतराम के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मदन लाल एसडीओ रंजन कुमार, जेई आशीष और टेलीकॉम तकनीशियन संतराम के साथ गजेडी बाइपास के पास बगड़ू नाला पर आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग की अप्लाइड फार गाड़ी स्विट डिजायर और बोलेरो मैक्स को सड़क के किनारे खड़ा किया था।

शाम के समय जब अपना काम खत्म करने के बाद वह अपनी कार में बैठने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक ठियोग की ओर से गलत दिशा में आ रही एक कार सेंटरो से टकरा गई और सेंटरो कार सड़क किनारे खड़ी बोलेरो मैक्स से टकरा गई। हादसे में संतराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए ठियोग अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद मदन लाल ने आल्टो कार चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।